कोडरमा: 30 अगस्त से 15 सितंबर तक आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम
कोडरमा: मुख्य सचिव के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों, ग्रामों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने आदेश जारी कर पदाधिकारियों को शिविर लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सभी योग्य लाभुकों को राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं से अच्छादित करेंगे। इसके लिए जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।
उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बताया कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर के माध्यम से आमजनों को राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। शिविर के माध्यम से आमजनों को राज्य सरकार की योजनाओ यथा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड समेत योजनाओं का लाभ दिया जायेगा।
