जमीन कारोबारी कमलेश कुमार को ईडी का समन, 28 जून को कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश

रांची: चर्चित जमीन कारोबारी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे कमलेश कुमार को ईडी ने 28 जून को कार्यालय में हाजिर होने का आदेश दिया है. बताया जा रहा है कि 21 जून को कांके रोड के स्थित ग्रीन अपार्टमैंट और दूसरे ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ईडी को जो जमीन से जुड़े दस्तावेज, एक करोड़ रुपया कैश और 100 कारतूस मिले हैं, इस पूछताछ में उसके संबंध में जानाकारी मांगी जा सकती है.
डीजीपी को भेजी गयी रिपोर्ट में कई गंभीर आरोप
याद रहे कि नगड़ी मौजा स्थित भुंईहरी जमीन मामले में राज्य सरकार की खुफिया एंजेसी के द्वारा डीजीपी को भेजी गयी रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि कमलेश कुमार ने उमेश टोप्पो नामक आदिवासी युवक को आगे कर जुमार नदी से रिंग रोड तक नदी के सूखे हिस्से पर कब्जा जमाया. जिसका खाता संख्या 136, 142, 323, 267, 89, 236,101, 314, 283, 322, 237, 285 और रकबा करीबन पांच एकड़ है. इसके साथ ही चामा मौजा में अवैध रुप से बिक्री की गई जमीन पर कब्जा कर झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी पूनम पांडे को बिक्री करने का आरोप है. इस मामले में कमलेश कुमार के खिलाफ थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी थी. बताया जाता है कि कमलेश कुमार ने जुमार नदी और कृषि विश्वविद्यालय की 20 एकड़ जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश की थी. हालांकि इसके पहले की जमीन की बिक्री कर पाता, उसकी गिरफ्तारी हो गयी. पुलिस के अनुसार कमलेश कुमार विवादित जमीन पर कब्जा दिलवाने का भी काम करता है. उसकी इस ताकत के पीछे राज्य के बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बतायी जाती है. इसमें कई आईएस अधिकारी भी है
