23 को हजारों की संख्या में राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने मोराबादी पहुंचेंगे युवाः भाजपा
चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी पश्चिम सिहभुम की बैठक जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में मंगलवार को अयोजित की गई. जिसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद आदित्य साहू उपस्थित हुए. साथ ही प्रेस वार्ता कार्यक्रम युवा आक्रोश रैली को लेकर पूर्व सांसद गीता कोड़ा के द्वारा किया गया. जिसमें भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तियु उपस्थित थे.
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन पुष्प अर्पण कर किया गया. 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली के आयोजन को लेकर तैयारी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संजय पांडे ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला के प्रत्येक विधानसभा से दो-दो हजार युवाओं, समर्थकों को लेकर युवा आक्रोश रैली मोराबादी मैदान में कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे और यह भ्रष्टाचार में डुबी हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे.
बैठक को संबोधित करते हुए, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि 5 वर्षों तक हेमंत सरकार ने केवल युवाओं को ठगने का काम किया है, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है एक भी अपना चुनावी वादा पूरा नहीं कर पाई, राज्य भर के युवा वर्ग इससे हेमंत सरकार के प्रति आक्रोशित हैं.
