पलामू: 20 फीट गहरे कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव बरामद
पलामू: जिले के रामगढ थानान्तर्गत बरवाही गांव के एक कुएं से रविवार को दो नाबालिग लड़कों का शव बरामद हुआ. दोनों दोस्त थे. रामगढ़ थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि दोनों लड़के कल शाम से गायब थे. बताया गया कि दोनों खेलने के लिए निकले थे. दोनों के परिवारों को पुलिस ने घटना की जानकारी दे दी है.
थाना प्रभारी ने बताया कि बीस फीट गहरे कुएं में अंशु कुमार (12 वर्ष) और गौतम कुमार (13 वर्ष) के शव ग्रामीणों देखा, तब पुलिस को सूचना मिली. उन्होंने बताया कि दोनों आपस में गहरे मित्र थे. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और एक ही स्कूल में साथ पढते थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा दिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
