चंपाई सोरेन हनी ट्रैप प्रकरण! हेमंत सोरेन का नाम औरंगजेब पार्ट-2 के रूप में याद किया जायेगा: बाबूलाल मरांडी
रांची: झारखंड में जारी सियासी सरगर्मी और आरोप-प्रत्यारोप के बौछार के बीच अब एक नयी सियासत शुरु होती आती रही है. एक तरफ सीएम हेमंत आज कोल्हान के गम्हरिया में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से अपनी शक्ति का प्रर्दशन कर रहे हैं. पूर्व सीएम चंपाई सोरेन अपने पालाबदल के बाद बांग्लादेशी घुसपैठ को आदिवासी-मूलवासी समाज की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए यह विश्वास जता रहे हैं कि इसका समाधान सिर्फ भाजपा ही कर सकती है. पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में ही बांग्लादेशी घुसपैठ की इस समस्या पर विराम लगाया जा सकता है, हालांकि यह समस्या कब की है, क्या यह हेमंत सरकार के समय ही सामने आयी, या पूर्ववर्ती भाजपा शासन काल में भी बांग्लादेशी घुसपैठ एक समस्या थी, जिसका निदान तब की डबल इंजन सरकार में नहीं खोजा गया, इस पर चुप्पी साध जाते हैं, इसके साथ ही अब तक उन्होंने हेमंत सरकार से मंत्री पद से अपना इस्तीफा भी नहीं सौंपा है.
रोचक मोड़ पर झारखंड का सत्ता संग्राम
श्री चंपई सोरेन जी अभी भी झारखंड राज्य के मंत्री हैं। आप सुन के हैरान होंगे कि JMM-Cong के लोग संविधान बचाने की बात करते हैं लेकिन चंपई जी जैसे एक वरिष्ठ आदिवासी नेता पर snooping करने के लिए एक बड़ा षड्यंत्र भी रचते हैं। झारखंड पुलिस के कुछ आला अधिकारी पकड़े गये हैं। pic.twitter.com/AAn63Bzwb8
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) August 28, 2024
लेकिन इस बीच अब यह पूरी लड़ाई एक दूसरे फ्रंट पर लड़ी जाती दिखने लगी है. झारखंड विधानसभा चुनाव में सह प्रभारी का दायित्व निभा रहे और चंपई सोरेन के पालाबदल के पीछे मुख्य किरदार माने जाने वाले असम सीएम हिमंता विस्व सरमा ने दावा किया है कि पूर्व सीएम चंपाई की गतिविधियों का झारखंड स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों के द्वारा निगरानी की जा रही है, हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रची जा रही थी. आपको बता दें कि चंपाई सोरेन के पालाबदल के बाद हिमंता विस्व सरमा ने दावा किया था कि पिछले पांच महीनों से चंपाई सोरेन के साथ उनकी बात हो रही थी. यानि जब चंपाई सोरेन झामुमो और महागठबंधन की ओर से सीएम की कुर्सी संभाल रहे थें, उस वक्त भी चंपाई का तार हिमंता के साथ जुड़ा था. भले ही सरकार महागठबंधन की थी, लेकिन सीएम की कुर्सी पर भाजपा की पसंद का चेहरा था. अब उसी हिमंता ने यह दावा कर झारखंड की सियासत में एक भूचाल लाने की कोशिश की है.
कोल्हान में हेमंत के शक्ति प्रदर्शन को सुर्खियों से दूर करने की साजिश!

याद रहे कि जिस दिन सीएम हेमंत ने मंईयां योजना की शुरुआत की थी, चंपाई सोरेन की ओर से उसी दिन को दिल्ली यात्रा के लिए चूना गया गया था, कई जानकारों का दावा है कि भाजपा की रणनीति उस प्रोग्राम को सुर्खियों से दूर करने की थी, और हुआ भी वैसा ही, पूरा दिन राष्ट्रीय मीडिया से लेकर स्थायीय मीडिया में चंपाई सोरेन की दिल्ली यात्रा की खबर उड़ती रही, और झारखंड सरकार का बहुचर्चित योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सुर्खियों से दूर हो गया, आज फिर से जब हेमंत सोरेन चंपाई सोरेन का किला माने जाने वाले कोल्हान के गम्हरिया में अपना शक्ति प्रर्दशन कर रहे हैं, एक बार फिर से चंपाई सोरेन का हनी ट्रैप प्रकरण सुर्खियों में है. बाबूलाल मरांडी ने भी मोर्चा संभालते हुए यह दावा किया है कि झारखंड के इतिहास में सीएम हेमंत को औरंगजेब पार्ट-2 के रुप में याद किया जायेगा. बाबूलाल का दावा है कि चंपाई सोरेन के एक महिला को आगे कर हैनी ट्रैप में फंसाने की योजना थी, लेकिन दिल्ली पुलिस के द्वारा उस साजिश का पर्दाभाश कर दिया गया. हेमंत सोरेन का नैतिक पतन इस हद तक हो गया है कि वह सत्ता पाने के लिए पिता समान चंपई दादा, लोबिन दादा, मॉं समान सीता सोरेन भाभी तो क्या अपने परिवार के भी किसी व्यक्ति की बली लेने से परहेज़ नहीं करेंगे. राजनीतिज्ञों एवं सत्ता के विरोधियों की जासूसी और फ़ोन ट्रैक इस बात का प्रमाण है कि हेमंत सोरेन को सत्ता खोने का भय सताने लगा है.
कौन है वह महिला जिसके निशाने पर थें चंपाई सोरेन
बेहद सनसनीखेज और संविधान विरोधी कृत्य ! ⚠️
श्री चम्पई सोरेन जी की अपनी ही सरकार पिछले कई महीनों से जासूसी कर रही थी। स्पेशल ब्रांच के दो अधिकारियों को @ChampaiSoren जी का पीछा करते दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में पकड़ा है। जिन्होंने उच्च अधिकारियों व राजनेता के निर्देश पर ऐसा करने की… pic.twitter.com/Ve2wHts8Ke
— Amar Kumar Bauri (@amarbauri) August 28, 2024
उधर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने दावा कि चंपाई सोरेन को सीएम की कुर्सी पर रहते हुए भी पिछले कई महीनों से जासूसी की जा रही थी. स्पेशल ब्रांच के जिन दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके द्वारा उपर के आदेश का हवाला दिया जा रहा है. इस प्रकरण में एक महिला के भी संलिप्त होने की बात सामने आयी है. ऐसा तो मुग़ल काल में होता था जब लोग सत्ता के लिए अपने सगे सम्बन्धियों तक की बलि चढ़ाने को तैयार रहते थे.क्या झारखण्ड में एक परिवार “संविधान व संस्थानों” से भी बड़ा हो गया है. हालांकि वह महिला कौन है, जिसे आगे कर चंपाई सोरेन को हैनी ट्रैप में फंसाने की साजिश रची गयी थी, अब तक इसका खुलासा नहीं हुआ है ना ही उन अधिकारियों के नाम सामने आयें है, जिनके द्वारा चंपाई सोरेन की जासूसी की जा रही थी, देखना होगा कि आने वाले दिनों में अब इस मामले में क्या नया खुलासा होता है, या फिर यह आरोप सिर्फ आरोप बन कर रह जाता है.
