चाईबासा: 19 दिवसीय फुटबॉल खिलाड़ी चयन प्रतियोगिता का समापन

चाईबासा: गोईलकेरा हाई स्कूल मैदान में आज मंगलवार को बिरसा स्पोर्टिंग क्लब गोईलकेरा एवं एसीबी इंडिया लिमिटेड, कोरबा छत्तीसगढ़ के द्वारा मनोहरपुर विधानसभा स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन प्रक्रिया कैंप का समापन हो गया. समापन समारोह में गोईलकेरा के थाना प्रभारी कमलेश राय, झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह अधिवक्ता महेंद्र जामुदा पहुंच कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के लड़कों के पास शारीरिक क्षमता बहुत ज्यादा है. मानसिक रूप से भले कमजोर हो लेकिन शारीरिक रूप से कठोर है और इस कठोरता को खेल के माध्यम से सही स्थान में उपयोग करना है. हमारे क्षेत्र में भी बहुत जगह फुटबॉल खेल का आयोजन होता है पर यहां जो हुआ इससे आप लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो सकता है. बाहर से आए जितने भी हमारे खिलाड़ी कोच हैं ये सभी आप लोगों को खेलने का तकनीक बात कर जा रहे हैं. आप लोगों को यह लोग छत्तीसगढ़ में रोजगार की उपलब्ध कराएंगे और आगे भी दुसरे क्लबों से खेलने का मौका मिलेगा, जिससे आप लोग अपने पंचायत से लेकर जिला व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे. 

ज्ञात हो कि यह चयन प्रतियोगिता 25 जूलाई से 13 अगस्त तक चला, जिसमें कुल 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इसमें 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया, फिर 10 दिनों का ट्रेनिंग कैंप रखा गया और उनसे भी 20 खिलाड़ियों का चयन उनको अपने साथ एसीबी इंडिया लिमिटेड कोरबा छत्तीसगढ़ अपने साथ रखेंगी. पश्चिमी सिंहभूम की खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की ने भी वीडियो कॉल के माध्यम से सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और आगे उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एव बधाई भी दी. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से आये खिलाड़ी हेड कोच सोनाराम हेम्ब्रोम,जुगल पुर्ति, संतोष नायक, शकंर बहादुर, राजू हेम्ब्रोम, सोमनाथ बुहारिया, जुगल मिंज, रितिक पिगुवा साथ ही बिरसा स्पोर्टिंग क्लब गोलकेरा के सदस्य कुंदन कुमार गोप, बासुदेव लकड़ा, चरण सिंह चाकी, मनीष माइकल जामुदा, दुबराज अंगारिया, रविंद्र चाकी एवम् मनोहरपुर, आनंदपुर, गोईलकेरा,गुदड़ी, सोनुवा से आऐ खिलाड़ी उपस्थित थे.

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More