कोडरमा: 13 अगस्त को एसएच यूथ फाउंडेशन करेगा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
कोडरमा: जिले के सामाजिक संस्था के एसएच यूथ फाउंडेशन (कशयफ) ने एक बैठक आयोजित की. बैठक में बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 अगस्त को सुबह 08:30 बजे से महाराणा प्रताप चौक चौक से सुभाष चौक (भाया झण्डा चौक) तक झुमरी तिलैया शहर में भव्य तिरंगा पद यात्रा का आयोजन करने वाली है. संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष तिरंगा पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयोजित किया जाना है.
उक्त कार्यक्रम में जिले भर से कई विद्यालयों के द्वारा झांकियां ले कर आ रही है, जिसमें सबसे अच्छे झांकियों में से सबसे सर्वश्रेष्ठ झांकी को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान से सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम में जिले भर से कई सम्मानित एवं प्रतिष्ठित लोग सम्मिलित होंगे. कशयफ संस्था के संस्थापक सह निर्देशक विशाल सिंह, निर्देशक रोहित कुमार बरनवाल, सचिव जीतू थापा, उपाध्यक्ष तौफिक हुसैन, सह सचिव राहुल कुमार गुप्ता उर्फ आजाद श्री, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार बौद्ध, सदस्य पियूष कुमार पारस, यतींद्र कुमार शर्मा, रंजीत कुमार, धनंजय कुमार, आकाश कुमार, संदीप कुमार, अंकित सरकार, गोपाल कुमार, आदर्श कुमार, रामू कुमार, श्रवण कुमार समेत संस्था के कई अन्य सदस्यों ने जिले के तमाम नागरिकों से उक्त कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.
