चाईबासा : सर्प दंश से 11 वर्षीय बच्ची की मौत

चाईबासा: जिला के सदर अस्पताल में 11 वर्षीय बच्ची मोगिता की सर्प दंश से मौत हो गई. इसकी जानकारी देते हुए सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैया ने बताया कि उस बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया था. इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत एंबुलेंस भेज कर  सदर अस्पताल लाने को कहा था पर इलाज के क्रम में बच्ची ने दम तोड़ दिया.

दिकु सावैया ने बताया कि बच्ची अपनी दीदी के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी. मूल रूप से बच्ची मझगांव प्रखंड की रहने वाली थी. उसके पिता का साया भी बचपन में ही उठ चुका था. किसी तरह उनकी पढ़ाई को जारी रखते हुए उसकी मां उसे उसके दीदी के मायके खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु में रखकर पढ़वा रही थी. 

लेखक के बारे में

By Santosh Verma

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More