मनु-सरबजोत की ऐतिहासिक जीत, देश भर से मिली बधाइयां
.jpg)
नई दिल्ली: ब्रॉन्ज मेडल की लड़ाई में चाहे मनु भाकर के लिए व्यक्तिगत हो या टीम स्पर्धा दोनों मुकाबले आसान नहीं रहे। लेकिन उनका धैर्य, फोकस और आत्मविश्वास अटूट था जिसका लाभ उन्हें मिला जबकि सरबजोत ने भी हिम्मत बनाए रखी और व्यक्तिगत मैच गंवाने के बाद कमबैक करते हुए टीम गेम में ओलंपिक में अपना पहला मेडल जीता।
मंगलवार को 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में मनु और सरबजोत ने कोरियाई जोड़ी को 16-10 से हराया।
इस मौके पर पूरा देश दोनों स्टार शूटर्स को बधाई दे रहा है। पेरिस ओलंपिक में तीसरा दिन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा लेकिन चौथे दिन की शुरुआत में ही भारत की झोली में मेडल आया है।
मनु भाकर और सरबजोत की इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति, पीएम, खेल मंत्री और अब खेल जगत से जुड़े लोग भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
Congratulations to Manu Bhaker and Sarabjot Singh for winning bronze medal for India in the mixed team 10 metre air pistol event for shooting!
Manu Bhaker has created history, becoming the first woman shooter from India to win two medals in the same Olympic games. She has done us…— President of India (@rashtrapatibhvn) July 30, 2024
Our shooters continue to make us proud!
Congratulations to @realmanubhaker and Sarabjot Singh for winning the Bronze medal in the 10m Air Pistol Mixed Team event at the #Olympics. Both of them have shown great skills and teamwork. India is incredibly delighted.
For Manu, this… pic.twitter.com/loUsQjnLbN
— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2024
भारत के हाई जंप एथलीट तेजस्विन शंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मुझे शूटिंग समझ में नहीं आती। मनु और सरबजोत के चेहरे पर दिख रही शांति खतरनाक है। मैं अपने पदक का जश्न मनाते हुए पूरे आयोजन स्थल पर दौड़ता और रोता था! हम सभी के लिए सच्चे रोल मॉडल।”
I don’t understand shooting.
The calmness on Manu and Sarabjot’s face is scary 😨. I’d ve run around and tear up the whole venue celebrating my medal! True role models for all of us. #OlympicGames #shooting #ManuBhakar #Paris2024— Tejaswin Shankar (TJ) (@TejaswinShankar) July 30, 2024
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पोस्ट किया, “शानदार प्रदर्शन मनु भाकर और सरबजोत सिंह! भारत का दूसरा पदक!”
Superb performance @realmanubhaker and #SarabjotSingh! 🇮🇳’s second medal! pic.twitter.com/ZN1DAuwfx4
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) July 30, 2024
बीसीसीआई महासचिव जय शाह ने पोस्ट में लिखा, “भारत के लिए दूसरा पदक! मनु भाकर और सरबजोत आप दोनों आज 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम कांस्य पदक मैच में शानदार थे! पूरे आयोजन के दौरान आपका धैर्य अविश्वसनीय था। इस पल को संजोएं। यह हमारे देश के लिए बहुत गर्व की बात है!”
Second medal for India! 🥉 @realmanubhaker and @Sarabjotsingh30 ~ you both were clinical today at the 10m air pistol mixed team bronze medal match! 🔥 Your resilience throughout the event was incredible. 🙌 Cherish this moment – it brings immense pride to our nation! 🇮🇳…
— Jay Shah (@JayShah) July 30, 2024
ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कहा, “इतिहास रचने वाली मनु भाकर! आपने हमें एक बार फिर चकित कर दिया है। पूरे देश को आप पर गर्व है। ऐसे ही चमकते रहो!”
Well done Manu Bhaker and Sarabjot Singh 🇮🇳 pic.twitter.com/ZjupuypA9n
— Vijender Singh (@boxervijender) July 30, 2024
हरभजन सिंह ने पोस्ट में लिखा, “बहुत बढ़िया मनु भाकर और सरबजोत। आप पर गर्व है।”
Well done @realmanubhaker & Sarbjot . proud of you 🇮🇳 pic.twitter.com/Bv7QUTvNTn
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) July 30, 2024
पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान रामपाल ने कहा, “पिछले दो ओलंपिक में कोई पदक नहीं जीतने के बाद, भारतीय निशानेबाजों ने शानदार वापसी की है। मनु भाकर अब लगातार दो ओलंपिक मैच में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।
After not securing any medals in the last two Olympics, Indian shooters have made a remarkable comeback. Manu Bhaker now stands as the first-ever Indian to win two medals in consecutive Olympic match. pic.twitter.com/4fHWBjJp77
— Rani Rampal (@imranirampal) July 30, 2024
उन्होंने आगे लिखा, “सरबजोत ने व्यक्तिगत मैच में मिली हार के बाद शानदार वापसी की। कुल मिलाकर दोनों ने वाकई प्रेरणादायी प्रदर्शन किया!”
मनु भाकर के लगातार शानदार प्रदर्शन ने उन्हें देश में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली एथलीटों में से एक बना दिया है, क्योंकि वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं और स्वतंत्रता के बाद देश के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं।
मनु भाकर ने इससे पहले महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी थीं।
मनु भाकर से पहले किसी भारतीय महिला निशानेबाज ने ओलंपिक में मेडल नहीं जीता था। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक में भारत के मेडल की संख्या दो हो गई है।
मनु के पास अब 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भी मेडल जीतने का मौका है। अगर वह इस इवेंट में भी मेडल जीत लेती हैं तो यह एक अद्भुत उपलब्धि होगी।
