पंजाब ने हैदराबाद को दी 215 की चुनौती

हैदराबाद, 19 मई (आईएएनएस)। प्रभसिमरन सिंह की 71 रन की तूफानी पारी के बदौलत पंजाब किंग्स ने सीजन के अपने आखिरी आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 214 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। प्रभसिमरन सिंह और अथर्व तायडे ने पंजाब किंग्‍स को 97 रनों की अहम शुरुआत दिलाई। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी की, अथर्व अपने अर्धशतक से चूके लेकिन प्रभसिमरन इस सीज़न अपना दूसरा अर्धशतक लगाने में कामयाब हो गए। इसके बाद राइली रूसो ने भी 49 रनों की अहम पारी खेली।

तायडे 27 गेंदों में 5 चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए।

प्रभसिमरन ने मात्र 45 गेंदों में 71 रन में 7 चौके और 4 छक्के उड़ाए। राइली रुसो ने 24 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 49 रन का योगदान किया। इस मैच में कप्तानी संभाल रहे जितेश शर्मा ने 15 गेंदों में नाबाद 32 रन में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। जितेश ने पारी की आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के जड़े।

हैदराबाद के ख़िलाफ़ आईपीएल 2024 में सात बार 200+ का स्कोर बन चुका है, जो कि आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक है।

–आईएएनएस

आरआर/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More