पंजाब एफसी ने आगामी सत्र के लिए डिफेंडर लिकमाबम राकेश को लोन पर साइन किया

मोहाली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब एफसी ने आगामी 2024-25 सत्र के लिए केरल ब्लास्टर्स से लेफ्ट-बैक लिकमाबम राकेश सिंह को लोन पर साइन किया है। डिफेंडर ने केरल क्लब से एक साल का लोन सौदा किया था , जिन्होंने उन्हें इस साल जून में साइन किया था।

21 वर्षीय राकेश, जो मणिपुर में जन्मे हैं, ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत मणिपुर के नेरोका एफसी से की थी। 2018 में, उन्होंने बेंगलुरु एफसी अकादमी जॉइन की और अंडर16, अंडर18, और रिजर्व टीमों का विभिन्न आयु वर्ग के टूर्नामेंट्स में प्रतिनिधित्व किया। राकेश 2022 में नेरोका एफसी लौटे और आई-लीग, डूरंड कप और सुपर कप क्वालिफायर्स में 40 से अधिक मैच खेले, इसके बाद उन्होंने इस साल केरल ब्लास्टर्स के साथ अनुबंध किया।

राकेश मुख्य रूप से लेफ्ट-बैक के रूप में खेलते हैं, लेकिन सेंटर-बैक के रूप में भी खेल सकते हैं, और वह क्लब के डिफ़ेंस को मज़बूत करने में सहायता प्रदान करेंगे। वह इस सत्र के लिए केरल ब्लास्टर्स से लोन पर साइन किए गए दूसरे खिलाड़ी होंगे, इससे पहले निहाल सुधीश को भी साइन किया गया था।

पंजाब एफसी के तकनीकी निदेशक निकोलाओस टोपोलियाटिस ने इस बारे में कहा, “राकेश एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उनमें काफी ऊर्जा और गति है, जो इस सत्र में टीम के लिए महत्वपूर्ण होगी। वह डिफेंस में गहराई प्रदान करेंगे, जो एक लंबे सत्र के लिए आवश्यक है।”

–आईएएनएस

आरआर/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More