पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया

चेन्नई, 1 मई (आईएएनएस) पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के 49वें मैच में बुधवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पंजाब की टीम में कोई बदलाव नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि वे भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करते। उनकी टीम में दो बदलाव हैं। मथीशा पथिराना और तुषार देशपांडे बाहर हैं।उनकी जगह शार्दुल ठाकुर और रिचर्ड ग्लीसन टीम में आए हैं।

टीमें :

चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डैरिल मिचेल, मोईन अली, शिवम दुबे, एम एस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रिचर्ड ग्लीसन, मुस्तफ़िज़ुर रहमान

इम्पैक्ट सब विकल्प: समीर रिज़वी, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी

पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो, राइली रूसो, सैम करन (कप्तान), आशुतोष शर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर

इंपैक्ट सब विकल्प : प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, विद्वत कावरेप्पा, हरप्रीत भाटिया, लियाम लिविगस्टन

–आईएएनएस

आरआर/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More