श्रीलंका के खिलाफ रोहित-गंभीर के सामने बड़ी चुनौती, खतरे में 27 साल पुराना रिकॉर्ड

कोलंबो: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बुधवार को कोलंबो में खेला जाएगा। पहले दो मैच में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से परेशान टीम इंडिया के सामने एक अनचाहे रिकॉर्ड से बचने की चुनौती होगी, जबकि श्रीलंका एक पुराना दाग मिटाने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

श्रीलंका ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है, पहला वनडे टाई हुआ था। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पिछली 10 वनडे सीरीज जीती है, लेकिन अब यह रिकॉर्ड खतरे में है। टीम इंडिया को अगर 27 साल बाद श्रीलंका से सीरीज गंवाने से बचना है, तो भारतीय बल्लेबाजों को अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन करना होगा।

मजबूत बैटिंग लाइन-अप के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन अब तक बहुत खराब रहा है, जबकि श्रीलंका ने यह प्रदर्शन अपने प्रमुख गेंदबाजों के बिना किया है। श्रीलंकाई स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। इसलिए टीम इंडिया को जीतना है, तो उसे श्रीलंकाई स्पिनरों पर हावी होना होगा और उनके खिलाफ रन भी बनाने होंगे, जबकि श्रीलंका 27 साल बाद मिले इस मौके को इतनी आसानी से गंवाना नहीं चाहेगा।

भारत को श्रीलंका के खिलाफ अंतिम बार 1997 में वनडे सीरीज में हार मिली थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 11 वनडे द्विपक्षीय सीरीज खेली गई हैं, जिनमें हर बार भारत को जीत मिली है।

दूसरी तरफ श्रीलंका के गेंदबाजों ने अब तक कमाल किया है। हालांकि, उनके बल्लेबाज भी संघर्ष करते नजर आए। वेंडरसे ने दूसरे वनडे में 6 विकेट लेते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। ऐसे में सीरीज के निर्णायक मैच में वो भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा रहेंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More