ओलंपिक मेडल टैली में अमेरिका नंबर-1, भारत 4 कांस्य, 1 रजत के साथ 64वें स्थान पर

पेरिस, 9 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका ने पेरिस ओलंपिक पदक तालिका में शीर्ष पर अपनी बढ़त को बनाए रखते हुए 100 पदकों का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि 14वें दिन की शुरुआत से पहले भारत 4 कांस्य और 1 रजत के साथ 64वें स्थान पर है।

अमेरिका ने 30 स्वर्ण, 38 रजत और 35 कांस्य पदक सहित 103 पदक जीते हैं और तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।

चीन 29 स्वर्ण, 25 रजत और 19 कांस्य (कुल 73 पदक) के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि ऑस्ट्रेलिया 18 स्वर्ण, 14 रजत और 13 कांस्य सहित कुल 45 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

मेजबान फ्रांस 14 स्वर्ण, 19 रजत और 21 कांस्य सहित 54 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। ब्रिटेन 13 स्वर्ण, 17 रजत और 21 कांस्य पदक जीतकर कुल 51 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर है।

भारत पुरुष हॉकी में कांस्य और पुरुष भाला फेंक में रजत पदक जीतकर कुल पांच पदक जीतकर 64वें स्थान पर पहुंच गया है।

टॉप- 5

1. अमेरिका (30 स्वर्ण , 38 रजत और 35 कांस्य); कुल 103

2. चीन (29 स्वर्ण , 25 रजत और 19 कांस्य); कुल 73

3. ऑस्ट्रेलिया ( 18 स्वर्ण , 14 रजत और 13 कांस्य); कुल 45

4. फ्रांस ( 14 स्वर्ण, 19 रजत और 21 कांस्य); कुल 54

5. ग्रेट ब्रिटेन (13 स्वर्ण, 17 रजत और 21 कांस्य) ; कुल 51

–आईएएनएस

एएमजे/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More