आदित्य मोर ने अंडर-18 में जीते एकल और युगल ख़िताब

चंडीगढ़, 13 जुलाई  राउंडग्लास टेनिस अकादमी के आदित्य मोर ने यहां सीएलटीए स्टेडियम में आयोजित एआईटीए-सीएलटीए नेशनल सीरीज अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल और युगल दोनों खिताब जीतकर अपना दबदबा बनाया।

लड़कों के एकल फाइनल में, हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले 10वीं वरीयता प्राप्त आदित्य ने राउंडग्लास टेनिस अकादमी (आरजीटीए) के पंजाब के गुरबाज नारंग को 6-1, 6-3 से हराया। आरजीटीए के लड़कों ने ब्वायज वर्ग में पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा और चारों सेमीफाइनलिस्ट अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। आरव चावला, जिन्होंने आदित्य मोर के साथ जोड़ी बनाकर युगल जीता, और तनुष घिल्डियाल दो अन्य सेमीफाइनलिस्ट थे।

आदित्य ने आरव चावला के साथ मिलकर गुजरात के जेविन कनानी और महाराष्ट्र के नीरज रिंगनगांवकर की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर युगल खिताब जीता। सेमीफाइनल में आदित्य और आरव की गैरवरीय जोड़ी ने शीर्ष वरीय मणिपुर के अश्वजीत सेनजाम और दिल्ली के रियान शर्मा को 6-2, 6-2 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More