140 करोड़ के दिलों की धड़कन है ओलिम्पिक खिलाड़ी: नौसेना प्रमुख

नई दिल्ली: अद्भुत और अविस्मरणीय ओपनिंग सेरेमनी के साथ पेरिस ओलंपिक का आगाज हो चुका है। खेलों के इस महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन करने के लिए एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने ओलंपिक 2024 में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय नौसेना के खिलाड़ियों के साथ वर्चुअल बातचीत की।

सीन नदी की लहरों पर कश्तियों पर सवार परेड ऑफ नेशंस में हिस्सा लेते कई देशों के खिलाड़ी और किनारे पर हौसला अफजाई करते फैंस, लेजर लाइट शो, मनमोहक प्रस्तुतियों और हल्की-हल्की बारिश ने इन दृश्यों में चार चांद लगा दिया। ये तमाम नजारे मनमोहक थे।

वहीं, इस बीच मेडल के लिए भारतीय दल का सफर शुरू होने से पहले एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने नौसेना के खिलाड़ी, जो पेरिस ओलंपिक में भारत के 117 सदस्यीय दल का हिस्सा हैं, उनसे बातचीत की।

नौसेना प्रमुख ने खिलाड़ियों से कहा,” आप सभी को अपने खेल पर फोकस रखना है और अपना बेस्ट देना है। नौसेना और पूरा देश आपके साथ है। निष्पक्ष खेलें और दिल से खेलें।”

भारतीय नौसेना से पेरिस ओलंपिक 2024 में 9 नेवी खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

मोहम्मद अनस याहिया, सीपीओ और मोहम्मद अजमल, पीओ, 4X400 मीटर रिले।

तजिंदर पाल सिंह तूर, सीपीओ, शॉट पुट।

रीतिका, सीपीओ, रेसलिंग।

जुगराज सिंह, सीपीओ, हॉकी।

विकास सिंह, पीओ, परमजीत सिंह बिष्ट, और अक्षदीप, 20 किमी रेस वॉकिंग

सूरज पंवार, पीओ, मैराथन रेस वॉक मिक्स्ड रिले।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More