सहवाग ने सैम करन की जमकर आलोचना की

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के स्टैंड-इन कप्तान सैम करन की टीम में भूमिका पर सवाल उठाया।

पंजाब किंग्स को अपने घरेलू मैदान पर गुजरात से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा जो इस सीजन टीम की छठी हार है। सहवाग की यह टिप्पणी पीबीकेएस को कम स्कोर वाले रोमांचक मुकाबले में गुजरात जाइंट्स के हाथों हार झेलने के बाद आई।

करन ने 19 गेंदों में 20 रन बनाए और अपने दो ओवरों में 18 रन देकर एक विकेट लिया।

क्रिकबज पर सहवाग ने कहा, “अगर मैं पीबीकेएस डगआउट में होता, तो मैं उसे अपनी टीम में नहीं चुनता, न तो बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में और न ही गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में।

“वो खिलाड़ी किसी काम का नहीं अगर वह थोड़ी गेंदबाजी और थोड़ी बल्लेबाजी कर सकता है। या तो आप ठीक से बल्लेबाजी करें और हमें मैच जिताएं, या फिर अपनी गेंदबाजी से हमें जिताएं। मुझे यह छोटे-छोटे हिस्से में बंटे खिलाड़ी समझ में नहीं आते।”

इस सीजन में करन का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। उन्होंने 8 पारियों में 116.03 की स्ट्राइक रेट से केवल 152 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम एक अर्धशतक भी शामिल है। गेंदबाजी के मामले में उन्होंने 8 मैचों में 8.79 की इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए हैं।

–आईएएनएस

एएमजे/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More