श्रेष्ठ यादव के तूफानी शतक से पीजीडीएवी कॉलेज 233 रनों से जीता

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस) श्रेष्ठ यादव के तूफानी शतक की मदद से पीजीडीएवी(प्रातः) कॉलेज ने द्वितीय स्वामी दयानंद सरस्वती डे-नाइट टी-20 इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में जाकिर हुसैन कॉलेज को 233 रनों से रौंद दिया।

जाकिर हुसैन कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पीजीडीएवी (प्रातः) कॉलेज ने 2 विकेट के नुकसान पर 272 रन का विशाल स्कोर बनाया। उनकी तरफ से श्रेष्ठ पी. यादव ने सिर्फ 70 गेंदों में 172 रन बनाए।

जवाब में जाकिर हुसैन कॉलेज की टीम 7.2 ओवर में 39 रन पर ऑल आउट हो गई। गौरव मेहरा ने 7 रन देकर 3 विकेट लिए। पीजीडीएवी (प्रातः) कॉलेज के श्रेष्ठ पी. यादव को प्रमोद सेठी, कुलवीर गहलोत और विपिन त्यागी द्वारा प्लेयर ऑफ द ‌ मैच का पुरस्कार दिया गया।

–आईएएनएस

आरआर/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More