टूर्नामेंट की दो चैंपियन टीमों की टक्कर

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस रविवार शाम को आईपीएल 2024 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की मेजबानी करेगी।

टूर्नामेंट में दोनों टीमें 36 बार भिड़ चुकी हैं और एमआई का दबदबा हावी रहा है। 20 मुंबई ने जीते जबकि 16 में चेन्नई को जीत मिली है।

मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

मौसम/पिच रिपोर्ट:

यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है इसलिए, रविवार शाम को एक और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा सकती है।

संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस : हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह और आकाश मधवाल।

सीएसके: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे और मथीशा पथिराना।

–आईएएनएस

एएमजे/आरआर

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More