कोहली के विकेट पर बवाल…अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे ‘किंग’

कोलकाता, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। केकेआर के खिलाफ आउट होने के बाद अंपायर के फैसले से विराट कोहली नाराज नजर आए। अब इस पर विवाद खड़ा हो गया है और सोशल मीडिया पर भी फैंस अंपायर के फैसले की आलोचना कर रहे हैं।

नो बॉल की ऊंचाई मापने के लिए नई हॉक-आई तक़नीक का रविवार को ईडन गार्डंस पर कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़‍िलाफ़ आरसीबी के रन चेज़ में विराट कोहली के लिए इस्‍तेमाल किया गया।

223 रनों का पीछा करते हुए विराट कोहली 7 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे ओवर में हर्षित राणा की एक फ़ुल टॉस गेंद पर उन्‍होंने हर्षित को ही कैच थमा दिया। यह धीमी गति की गेंद थी, जिसे देखने से लग रहा था कि यह बल्‍लेबाज़ की ओर गिर रही थी, लेकिन जब कोहली का गेंद से संपर्क हुआ, तो यह उनकी कमर की ऊंचाई से ऊपर थी।

कोहली ने तुरंत ही डीआरएस लिया। कोहली का मानना था कि गेंद कमर के ऊपर आई है और इसे नो बॉल करार दिया जाना चाहिए। हालांकि टीवी अंपायर ने हॉक आई सिस्टम का सहारा लिया और उनके अनुसार कोहली क्रीज से आगे बढ़े थे, इसलिए कोहली को आउट दिया गया, लेकिन कोहली तीसरे अंपायर के फैसले से निराश हुए और पवेलियन में भी फैसले की आलोचना करते दिखे।

–आईएएनएस

एएमजे/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More