अपोलो टायर्स नई दिल्ली मैराथन में भारत के शीर्ष धावकों की नजरें पेरिस ओलंपिक पर

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस) भारत के शीर्ष धावक रविवार (25 फरवरी) को प्रतिष्ठित अपोलो टायर्स नई दिल्ली मैराथन के 9वें संस्करण में 19,000 से अधिक एथलीटों के साथ भाग लेंगे, वे इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक का टिकट जीतने की भी यहां से उम्मीद करेंगे।

आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के गोपी टी (2:13:39), श्रीनु बी (2:14:59) और अनीश थापा (2:16:41) राष्ट्रीय रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए इस आयोजन की तैयारी कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में उन्हें ओलंपिक के लिए 2:08.10 का क्वालिफिकेशन मार्क भी हासिल करने की उम्मीद होगी।निरमाबेन ठाकर (2:47:11) और अशिनी जाधव (2:56:41) दौड़ में अग्रणी महिला धावकों में से हैं।

इस लोकप्रिय दौड़ में फिटनेस स्टार सोहा अली खान के रूप में स्टार पावर भी शामिल होगी। वे मैराथन के गौरवशाली ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करती हैं और इस लिस्ट में क्रिकेट स्टार इरफान पठान भी हैं।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और फिट इंडिया के तत्वावधान में आयोजित अपोलो टायर्स नई दिल्ली मैराथन का कद पिछले कुछ वर्षों में बढ़ा है और इसे देश के राष्ट्रीय मैराथन के रूप में मान्यता प्राप्त है। दिल्ली के सर्द मौसम के बीच ये मैराथन शहर के दिल से होते हुए हुमायूँ के मकबरे, लोधी गार्डन और खान मार्केट जैसे प्रतिष्ठित स्थलों से होकर गुजरेगी।

एनईबी स्पोर्ट्स की योजना के साथ, एनडीएम 289 शहरों, 27 राज्यों और 19 देशों के 19,000 प्रतिभागियों की एक प्रभावशाली मैराथन की मेजबानी करने के लिए तैयार है। फुल मैराथन के लिए 3000, हाफ मैराथन के लिए 7000, 10 किलोमीटर के लिए 5000 और 5 किलोमीटर के लिए 4000 धावकों के साथ ये भारतीय खेल के सबसे बड़े खेल आयोजन में से एक है।

एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने कहा,“हम राष्ट्रीय मैराथन को मिल रही इतनी अच्छी प्रतिक्रिया को देखकर खुश हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते रहेंगे।”

अपोलो टायर्स लिमिटेड एशिया पेसिफिक, मिडल ईस्ट और अफ्रीका (एपीएमईए) के अध्यक्ष सतीश शर्मा खुद एक मैराथन धावक हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए दौड़ने वाले समुदाय की जबरदस्त प्रतिक्रिया पर अत्यधिक संतुष्टि व्यक्त की। एसिक्स इंडिया और एशिया के प्रबंध निदेशक रजत खुराना ने कहा, “हम देश के सबसे प्रतिष्ठित दौड़ आयोजनों में से एक के आधिकारिक स्पोर्ट्स गुड्स पार्टनर के रूप में सहयोग देने के लिए उत्साहित हैं। एसिक्स ने रेस डे मर्चेंडाइज काे खास तौर पर तैयार किया है, ताकि जूतों और परिधान से सभी रेस का अनुभव करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर सकें। मैं प्रत्येक प्रतिभागी को दौड़ के शानदार अनुभव की शुभकामनाएं देता हूं।”

इस बीच रेस के निदेशक नागराज अडिगा ने अपोलो टायर्स और एसिक्स जैसे प्रसिद्ध ब्रांड के साथ सहयोग करने के विशेषाधिकार के लिए आभार व्यक्त किया।

–आईएएनएस

आरआर

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More