KrishnaJanmashtami2024: 26 अगस्त को ही मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, यह न करें
रांची: 26 अगस्त 2024 को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारी पूरी झारखंड में धूमधाम से की जा रही है। कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।श्रीकृष्ण का जन्म मध्य रात्रि में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था. इसके कारण कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा रात में की जाती है. इस दिन भगवान कृष्णा की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है. खीरा के बिना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा को अधूरा माना जाता है. जन्माष्टमी पर खीरा काटने का क्या है मतलब बैंक मान्यताओं के अनुसार लड्डू गोपाल का जन्म खीरे से होता है. इस दिन भक्त लड्डू गोपाल के पास खीरा रखते हैं और मध्य रात्रि 12 बजे हीरे की ल से अलग कर देते हैं. उत्तर भारत में कई जगहों पर कृष्ण जी का जन्म खीरे से करवाया जाता है. जन्म के समय जिस तरह बच्चे को गर्भनाल काटकर थिय से अलग किया जाता है.
जन्माष्टमी 2024: तिथि और समय
रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ – 26 अगस्त 2024 को दोपहर 03:55 बजे
रोहिणी नक्षत्र समाप्त – 27 अगस्त 2024 को दोपहर 03:38 बजे
पारण समय – 27 अगस्त 2024-12:11 बजे
निशिता पूजा समय – 26 अगस्त 2024 को सुबह 11:26 से 12:11 बजे तक, 27 अगस्त
जन्माष्टमी पर ना करें ये काम:
- काली वस्त्र का प्रयोग ना करें: जन्माष्टमी के शुभ त्योहार पर काला कपड़े पहनने की मनाही होती है. इसके अलावा भगवान श्री कृष्ण को काले वस्त्र का श्रृंगार नहीं करना चाहिए.
- चावल से करें परहेज: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए. जन्माष्टमी के अलावा एकादशी तिथि को भी चावल या जौ से बनी चीजें ना खाने की सलाह दी जाती है.
- तामसिक भोजन से करें प्रयोग: मांस-मदिरा के सेवन से परहेज करें. तामसिक भोजन का सेवन न करें.
- लोभ या मोह से दूर रहें: जन्माष्टमी के दिन झूठ, निंदा, दिखावा, क्रोध, लोभ, कपट या मोह से दूर रहना चाहिए.
- ऐसे ना करें श्रीकृष्ण का दर्शन: जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करना शुभ माना जाता है. अगर कोई व्यक्ति श्रीकृष्ण की पीठ का दर्शन करता है तो उसके जीवन में अधर्म बढ़ जाता है.
दही हांडी 27 अगस्त 2024
अष्टमी तिथि 26 अगस्त को सुबह 03:39 बजे से शुरू होगी और अष्टमी तिथि 27 अगस्त 2024 को सुबह 02:19 बजे समाप्त होगी। दही हांडी अगले दिन यानी 27 अगस्त को मनाई जाएगी। 2024. जन्माष्टमी एक प्रमुख हिंदू त्यौहार है, जिसे पूरे देश में बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह भगवान श्री कृष्ण की 5251वीं जयंती होगी, जिन्होंने अर्जुन को ज्ञान दिया था। कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष में मनाई जाती है। भारत के कई हिस्सों में दही हांडी भी बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। दही हांडी एक मिट्टी के बर्तन से मक्खन चुराने का एक मज़ेदार कार्य है, जिसे बहुत ऊँचाई पर रखा जाता है। उत्साही लोग जिन्हें गोविंदा के नाम से जाना जाता है, उस कार्य में भाग लेते हैं और विजेता को पुरस्कार मिलता है। भगवान कृष्ण का जन्मदिन मध्यरात्रि के दौरान मनाया जाता है और श्री कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है।
