सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम झटका! कांवड़ रूट पर नेम प्लेट लगाने के आदेश पर रोक

रांची: देश की सर्वोच्च अदालत ने कांवड़ रुट पर संचालित दुकानों पर उसके मालिकों का पहचान का नेम प्लेट लगाने के योगी सरकार के फैसले पर रोक लगी दी है. इसके बदले दुकानदारों को सिर्फ यह बताने को कहा गया है कि खाना शाकाहारी है या मांसाहारी. लेकिन किसी भी दुकानदार को अपना नाम लिखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने इस मामले में यूपी, मध्यप्रेदश औ उत्तराखंड सरकार को  शुक्रवार तक जवाब पेश करने  को कहा है. इस मामले में एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स नामक एक गैर सरकारी संगठन ने  20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी. याचिकाकर्ता की ओर से इस आदेश के खिलाफ दलील पेश करते हुए वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इस आदेश के बहाने अल्पसंख्यक समाज का आर्थिक बहिष्कार किया जा रहा है. इस बारे में अब अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी.

26 जुलाई को अगली सुनवाई

आपको बता दें कि इस बारे में पहला आदेश 17 जुलाई को मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन के द्वारा जारी किया गया था. जब सोशल मीडिया पर इस आदेश का विरोध की शुरुआत हुई तो योगी सरकार ने इसे पूरे राज्य में लागू करने का आदेश जारी कर दिया, फिर उत्तराखंड और मध्यप्रदेश सरकार भी इस आदेश के साथ खड़ी हो गयी, विपक्षी दलों की ओर से इस आदेश अल्पसंख्यक समाज के साथ ही दलित और अछूत जातियों के खिलाफ भी एक साजिश बताया जा रहा था. देश में बढ़ते विरोध के बीच आज सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश पर रोक लगा दी और इसके साथ ही अगली सुनवाई के लिए 26 जुलाई की तिथी को निर्धारित कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अखिलेश यादव की टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद  सपा सुप्रीमो ने योगी सरकार पर तंज कसते कहा कि अब एक नयी ‘नाम-पट्टिका’ पर लिखा जाए : सौहार्दमेव जयते!’ आपको बता दे योगी सरकार के इस आदेश के खिलाफ अखिलेश यादव बेहद आक्रमक थें, वह इसे मुस्लिम और दलित जातियों के विरुद्ध एक साजिश बता रहे थें.

 

जहां-जहां आस्था है, वहां-वहां पेट खाली है

अपने दूसरे ट्वीट में अखिलेश यादव लिखते है कि उदय प्रताप सिंह की पंक्तियों को उद्धृत करते हुए लिखा कि एक साथ नहीं चलते हैं विवेक और आस्था,  क्योंकि दोनों का ही अपना अलग है रास्ता,आस्था कल्पना का तर्क विहीन षड्यंत्र है, विवेक यथार्थ के प्रकाश का,गायत्री मंत्र है, आस्था हमें ढकोसलों की ओर धकेलती है विवेक की समझ नवीन दरवाज़े खोलती है, विवेकवान समाज उन्नति के शिखर छूता है, आस्था की भेडों का ईश्वर ही रक्षक होता है, जहां-जहां विवेक है, वहां वहां खुशहाली है, जहां-जहां आस्था है, वहां वहां पेट खाली है, सूर्य धरा के गिर्द घूमता था, आस्था से डरा डरा विवेक ने समझाया सूर्य स्थिर है, घूमती है धरा, हमें पता है कल इसपर अपशब्द उचारे जाएंगे, गैलेलियो की तरह सभी सत्याग्रही मारे जाएंगे, पर जिम्मेदार क़लमकार विवेक के समर्थक हैं आस्था उवाच के अधिकतर वचन निरर्थक हैं भ्रमित आस्था की सांसों की अवधि सीमित है गैलेलियो आज भी विज्ञान में,शान से जीवित है भाजपा में अंतः कलह आस्था और विवेक की है यानी कि देश की आम जानता और एक की है. 

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More