राहुल गांधी हिंदुओं को कर रहे अपमानित : गिरिराज सिंह

पटना, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हिंदुओं को हिंसक बताकर उन्हें अपमानित कर रहे हैं। वो लगातार हिंदुओं काेे गाली देते रहते हैं और उनका विरोध करते रहते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी पहले भी हिंदुओं को अपमानित करते रहें हैं। लेकिन इस बार उन्होंने संसद के भीतर हिंदुओं को हिंसक कहकर दुस्साहस दिखाया है। समय आने पर देश की जनता उनको इसका कड़ा जवा देगी। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में हिंदुओं को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। राहुल गांधी साजिश रचने वाली टीम का हिस्सा हैं। वो और उनकी टीम लगातार हिंदुओं व सनातनियों के खिलाफ काम करती रहती है। जनता को ऐसेे लोगों से सावधान रहना चाहिए।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इशारे पर ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने भी हिंदुओं को गाली दी थी और सनातन धर्म को खत्म करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि उदयनिधि को ऐसा करने के लिए राहुल गांधी ने ही उकसाया था। यही कारण है कि जनता के तमाम विरोध के बावजूद राहुल ने कभी भी उदयनिधि की बातों का खंडन नहीं किया। इसके बजाय वे डीएमके नेता के बयानोें का समर्थन करते रहे।

गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदुओं को खत्म करने की मुहिम छेड़ रखी है। इसके लिए वे हर प्रकार की साजिश रच रहे हैं। लेकिन हिंदू समाज जाग चुका है। वह उनकी हर साजिश का माकूल जवाब देगी और उनकी मंशा को सफल नहीें होने देगी।

बिहार में पुुलों के लगातार गिरने की घटना पर उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। लेकिन विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसीलिए हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा है कि वे मामले की जांच कराएं और इस बात का भी पता लगाएं कि इन पुलों का निर्माण कब हुआ था व इसके लिए कौन जवाबदेह है।

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More