एग्जिट पोल में 400 के करीब पहुंचा एनडीए, भाजपा को भारी बढ़त

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान एक जून को समाप्त हो गया। मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी और उसके नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत मिलने का अनुमान है।

लोकसभा की सभी 543 सीटों के लिए एग्जिट पोल आ गया है। अधिकांश एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी को पिछली बार के मुकाबले और अधिक मजबूत स्थिति में दिखा रहे हैं। वहीं कांग्रेस व उसके सहयोगियों का इंडिया गठबंधन बुरी तरह पिछड़ता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल में जहां एनडीए को लगभग 350 से 380 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं इंडिया गठबंधन केवल 150 से 180 सीटों के आसपास सिमटता का नजर आ रहा है।

यदि ‘एबीपी न्यूज़- सी वोटर’ द्वारा किए गए एग्जिट पोल पर नजर डाली जाए, तो पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी और उसके नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन बंपर जीत हासिल कर सकता है। इस एग्जिट पोल में एनडीए को 353 से लेकर 383 लोकसभा सीटें मिलने का अनुमान है। गौरतलब है कि यह भाजपा के वर्ष 2019 और 2014 के प्रदर्शन से भी बेहतर है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक यदि 353 से लेकर 383 एनडीए का औसत भी देंखे, तो एनडीए को 368 सीटें मिलती दिख रही हैं।

एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को 152 से 182 सीटों का अनुमान बताया गया है। हालांकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं। कांग्रेस का कहना है कि उन्हें वह उनके सहयोगियों को संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव में 295 से अधिक सीटें मिलेंगी। वहीं अगर दिल्ली की बात की जाए, तो इस एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में इंडिया गठबंधन का खाता खुल सकता है।

एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में एनडीए को 4 से 6 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को एक से तीन सीटें मिलने का अनुमान है।

गौरतलब है कि शनिवार को सातवें व आखिरी चरण के लिए 57 सीटों पर मतदान हुआ। इससे पहले लोकसभा की 486 सीटों के लिए 6 चरणों में मतदान हो चुका है। अब लोकसभा की सभी 543 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 जून को वोटों की गिनती की जाएगी।

–आईएएनएस

जीसीबी/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More