देश की जनता पीएम मोदी के साथ : अनुराग ठाकुर

Election Results Anurag Thakur Pm Modi Guarantee Unbreakable Connect - Amar  Ujala Hindi News Live - Anurag Thakur:'जनता Pm की गारंटी के साथ, अब युवा,  किसान, महिला और गरीब ही जाति'; राहुल

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) : केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सेे भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की गूंज है। हर कोई विकास के नाम पर उनके साथ खड़ा है।

अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज करते हुए अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के मेहरी काथला, लद्दा, तलवाड़ा सहित 12 पंचायतों में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया और जनता से वोट देने की अपील की।

इस दौरान अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चार चरणों में मतदाताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपार समर्थन दिया। हर ओर केवल उन्हीं के नाम की गूंज है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को ग़रीबी रेखा से बाहर लाने में कामयाब रही है। महंगाई पर लगाम लगाया गया और रोजगार के अवसर बढ़ाए गए।

अनुराग ठाकुर ने यूपीए सरकार के 60 वर्षों के शासनकाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल की तुलना करते हुए लोगो से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार की भरपूर मदद की। इस मौके पर बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल, पूर्व विधायक सुभाष ठाकुर सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More