ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी पहुंचे दिल्ली, आर्थिक, घरेलू और वैश्विक सुरक्षा पर करेंगे बैठक

नई दिल्ली: ब्रिटेन के नए विदेश मंत्री डेविड लैमी पदभार संभालने के बाद अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर बुधवार की सुबह दिल्ली पहुंचे. डेविड लैमी विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी और एफटीए को मजबूत करने पर बातचीत करने भारत आए हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी का गर्मजोशी से स्वागत है क्योंकि वह पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे हैं. इस यात्रा से दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी. 

आर्थिक, घरेलू और वैश्विक सुरक्षा अहम मुद्दा 

ब्रिटेन उच्चायोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्री की नई दिल्ली की पहली यात्रा के एजेंडे में ब्रिटेन का विकास सबसे ऊपर है. डेविड लैमी भारत के साथ नई साझेदारी जैसे मुद्दों पर प्रकाश डालेंगे, जो आर्थिक, घरेलू और वैश्विक सुरक्षा पर केंद्रित होगा. लैमी केंद्र सरकार के साथ-साथ जलवायु और व्यापार जगत के नेताओं के साथ उच्च स्तरीय बैठकें भी करेंगे. भारत की अपनी यात्रा पर आने से पहले डेविड लैमी ने कहा कि  भारत 21वीं सदी की उभरती हुई महाशक्ति है. यह 1.4 बिलियन लोगों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा देश और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More