विग्नेश शिवन ने की ‘स्टार’ निर्देशक एलन की तारीफ, कहा- ‘बिना पारंपरिक समझौते के बनाई शानदार फिल्म’

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन ने ‘स्टार’ निर्देशक एलन की तारीफ की है और तमिल रोमांटिक ड्रामा को शानदार फिल्म बताया।

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिवन ने फिल्म की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “‘स्टार’ एक ऐसी फिल्म है जो आपके अंदर उम्मीद पैदा करेगी और खुलकर सपने देखने पर मजबूर कर देगी! एलन ने बिना किसी पारंपरिक समझौते के शानदार फिल्म बनाई है! दर्शक आपको ढेर सारे प्यार से भर देंगे!”

फिल्म में कविन लाल, अदिति पोहनकर, प्रीति मुकुंदन और गीता कैलासम हैं। यह एक युवा कलाकार कलाई की कहानी है, वह एक्टर बनना चाहता है। अपने सपने को पूरा करने के लिए वह विभिन्न बाधाओं के बीच से गुजरता है।

एक्टर के बारे में उन्होंने लिखा, “कविन का दमदार परफॉर्मेंस, उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की और पर्दे पर उनका दृढ़ विश्वास अद्भुत है। जिस तरह से आपने फिल्म को आगे बढ़ाया है… अपनी भूमिका को समझा है और उसे निभाया है, वह बेहद सराहनीय है।”

उन्होंने आगे लिखा, ”सभी ने बेहतरीन काम किया है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म के लिए शुभकामनाएं दोस्तों! यह अद्भुत कहानी और शानदार फिल्म है। सपने देखने वालों के लिए और सपने देखते रहने के लिए यह फिल्म एक नई प्रेरणा है।”

–आईएएनएस

पीके/जीकेटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More