राजगढ़ लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह ने दाखिल किया नामांकन

 

राजगढ़ :  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी अमृता सिंह भी मौजूद रही।

दुर्गाष्टमी के मौके पर दिग्विजय सिंह ने सबसे पहले जालपा माता सिद्ध पीठ में पहुंचकर धर्मपत्नी के साथ पूजा-अर्चना की। उसके बाद सीमित संख्या में अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

कांग्रेस पार्टी ने दिग्विजय सिंह को राजगढ़ लोकसभा सीट से अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर से है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगभग तीन दशक बाद यहां से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वो यहां से दो बार सांसद निर्वाचित हो चुके हैं।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More