दिल्ली: पूर्व आईआरएस अधिकारी के घर लूटपाट की कोशिश, बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक पूर्व आईआरएस अधिकारी के घर लूटपाट की कोशिश की। हालांकि, परिवार के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए एक बदमाश को एक कमरे में बंद कर दिया। हालांकि, दूसरा बदमाश दीवार फांद कर भागने में कामयाब रहा।

पुलिस के अनुसार, शनिवार-रविवार की रात सवा एक बजे पीसीआर कॉल मिली थी जिसमें लूटपाट के साथ चाकू से हमला करने की घटना के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छह टीमों ने महज 12 घंटे में फरार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ जीते के तौर पर हुई है। वह इन दिनों मेरठ में रह रहा था। वह लूटपाट के लिए मेरठ से दिल्ली आया था।

वह वसंत कुंज में पूर्व आईआरएस अधिकारी के घर में लूटपाट करने के लिए दाखिल हुआ था। पुलिस ने बताया कि जब बदमाश दाखिल हुआ था, अभय सिंह ने देख लिया। उन्होंने इसके बारे में अपनी पत्नी को बताया। दोनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दूसरे कमरे में उनका बेटा और नौकर था। जब तक वे आते तब तक बदमाश ने अभय सिंह पर चाकू से वार कर दिया।

पुलिस बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है कि इससे पहले उन्होंने इस तरह के कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More