हिम्मत और गायत्री संभालेंगे दिल्ली कबड्डी टीमों की कप्तानी

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। हिम्मत और गायत्री को 11वीं राष्ट्रीय बीच कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली दिल्ली की क्रमशः पुरुष और महिला टीमों का कप्तान नियुक्त किया गया है।
दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष निरंजन सिंह के अनुसार यह प्रतियोगिता 9 से 11 अगस्त तक बिहार के बोधगया में आयोजित की जा रही है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
पुरुष: हिम्मत (कप्तान), विनीत मावी, प्रशांत शर्मा, कमल सिंह, अजय सहरावत, विकास, कृष्ण डागर (मैनेजर), नितिन (कोच)
महिला : गायत्री (कप्तान), जोशना, दीपिका, सोनाली, साक्षी, डिंपल सिंह, मोनिका (मैनेजर), शशि शौक़ीन (कोच)
–आईएएनएस
आरआर/
