विश्व जूनियर स्क्वैश सेमीफाइनल में बावा शीर्ष वरीय जकारिया से हारे, कांस्य पदक मिलेगा

ह्यूस्टन, 17 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के शौर्य बावा मंगलवार को ह्यूस्टन में विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के लड़कों के एकल सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय मिस्र के मोहम्मद जकारिया से हार गए।
17/32 वरीयता प्राप्त बावा, पिछले साल के उपविजेता जकारिया से 5-11, 5-11, 9-11 से हार गए यह मुकाबला 41 मिनट तक चला लेकिन यह मुकाबला स्कोरलाइन से कहीं अधिक करीब था।
कुश कुमार (2014 में) के बाद बावा विश्व जूनियर सेमीफाइनल में पहुंचने वाले और कांस्य पदक हासिल करने वाले केवल दूसरे भारतीय पुरुष हैं।
–आईएएनएस
आरआर/
