अखिलेश यादव का औरैया में रोड शो, कहा- भाजपा ने हर वर्ग को किया अपमानित

 

औरैया : चौथे चरण का चुनाव प्रचार थम गया है। उससे पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने औरैया की बिधूना विधानसभा में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग को अपमानित किया है।

रोड शो में भगत सिंह चौराहे से लेकर ऐरवाकटरा तक 16 किलोमीटर की दूरी तय की गई। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव संविधान को बचाने का है, जिस तरीके से समुद्र मंथन हुआ था, उसी तरीके से संविधान मंथन होने जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि जो भाजपा सत्ता में रही, उसने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाई, किसानों को लूटा। यह हमारे भविष्य और आने वाली पीढ़ियों का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान के भक्षक हैं, जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं, वहीं दूसरी तरफ वो लोग हैं, जो संविधान को बचाना चाहते हैं।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने बेरोजगारी और महंगाई देकर जनता के साथ अन्याय किया। कोई वर्ग नहीं बचा, जिसे इस सरकार ने अपमानित न किया हो।‌ इन लोगों ने भेदभाव के साथ जितना अन्याय कर सकते हैं उतना किया। आज खुशी है कि इस बार बिधूना और आसपास के लोगों ने कन्नौज और इटावा लोकसभा सीट को भी जीतने का मन बना लिया है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More