बिजनौर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर, 24 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में 16 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। घटना एक दिन पहले की है।

पुलिस उपाधीक्षक देश दीपक ने बताया कि, “नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। वह पीड़िता का पड़ोसी है और अक्सर उसके घर आया जाया करता था। उसकी पहचान अनिस के रूप में हुई।”

गुरुवार को लड़की के परिवार के सभी लोग काम से बाहर गए हुए थे। लड़की घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने लड़की को पकड़ लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने उसकेे मारपीट की और जान से मारने की धमकी देेेक मौके से फरार हो गया।

जब लड़की के परिवार के घर वापस आए, तो मां ने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया। पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद में पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।

डीएसपी ने कहा,”आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमने लड़की के मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।”

—आईएएनएस

विमल कुमार/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More