25 फरवरी पीएम मोदी के लिए इस वजह से है खास

नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात दौरे पर हैं, जहां उन्होंने देश के सबसे लंबे ब्रिज ‘सुदर्शन सेतु’ का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री मोदी के लिए 25 फरवरी स्मरणीय और ऐतिहासिक दिन है। आज की तारीख ही है, जिसने देश के प्रधानमंत्री पद पर पहुंचने वाले नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन पर मुहर लगाई।

दरअसल, आज से ठीक 22 साल पहले 25 फरवरी 2002 को उन्होंने पहली बार विधायक के तौर विधानसभा में शपथ ली थी। जिसकी फोटो सोशल मीडिया मोदी आर्काइव हैंडल से शेयर की गई है। फोटो में नजर आ रहा है नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के दिग्गज नेता और गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल समेत कई नेता मौजूद हैं।

बता दें कि नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2002 में पहली बार चुनाव लड़ा था। उन्होंने राजकोट उपचुनाव में 15 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। हालांकि, चुनाव में उतरने से पहले नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री पद का जिम्मा संभाल चुके थे। पीएम मोदी के लिए आज भी राजकोट और पुरानी फोटो हमेशा दिल में एक अलग छाप रखती है।

साल 2001 में नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के सीएम के तौर पर शपथ ली थी। उन्हें सीएम पद पर बने रहने के लिए विधानसभा का सदस्य होना जरूरी था। इसके बाद फरवरी 2002 में उन्होंने राजकोट विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे, इसमें उन्होंने 14 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी।

बता दें कि नरेंद्र मोदी लगातार चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर रहे। साल 2001 से 2014 तक उन्होंने सीएम की कुर्सी संभाली। इससे पहले मोदी आकाईव हैंडल से पीएम मोदी का पुराना वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह पहली बार विधायक का चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

नरेंद्र मोदी की चुनाव मे जीत के बाद एक शोभायात्रा भी निकाली गई थी। इसमें नरेंद्र मोदी पर महिलाओं ने अपना लाड़-दुलार भी दिखाया था। इसके अलावा रैली में देखो-देखो कौन आया-गुजरात का शेर का नारे भी लगाए थे।

गौरतलब है कि पीएम मोदी रविवार को राजकोट से राष्ट्र को पांच नए एम्स समर्पित करने वाले हैं। ये एम्स राजकोट के अलावा मंगलगिरी, बठिंडा, कल्याणी और रायबरेली में स्थित हैं।

–आईएएनएस

एसके/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More