पंजाब के डीजीपी ने लोकसभा चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

चंडीगढ़, 17 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को कहा कि पुलिस स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैयार है।

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला के साथ डीजीपी गौरव यादव ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मुख्यालय के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से वर्चुअली बात की।

पंजाब में आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा। डीजीपी गौरव यादव ने सभी अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग के सभी दिशानिर्देशों का पालन करने का आदेश दिया।

डीजीपी ने बताया कि घोषित अपराधियों और पैरोल जंपर्स को गिरफ्तार करने तथा गैर-जमानती वारंट के निष्पादन के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी), पुलिस आयुक्तों (सीपी) को अवैध शराब और ड्रग्स की बिक्री में शामिल लोगों पर निगरानी का आदेश दिया है।

विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा, ”पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फील्ड अधिकारियों को पुलिस बल का ऑडिट करने और चुनाव के दौरान तैनाती के लिए 75 प्रतिशत पुलिस बल जुटाने के लिए कहा गया है। सभी सीपी और एसएसपी को पहले से ही असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और आम जनता के बीच विश्वास पैदा करने के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में फ्लैग मार्च का आदेश दिया है।”

अपराधियों, शराब और ड्रग तस्करों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए अंतरराज्यीय सीमाओं पर जाँच तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच विश्वास पैदा करने के साथ-साथ राज्य में संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 25 कंपनियों को तैनात किया गया है।

–आईएएनएस

एफजेड/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More