नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को दबोचा

नोएडा, 18 मार्च (आईएएनएस) । नोएडा की थाना फेस 2 पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट के दो मोबाइल, चोरी की एक बाइक और अवैध असलहा बरामद हुआ। उस पर एनसीआर में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात थाना फेस 2 पुलिस भंगेल कट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नम्बर प्लेट की बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पास आने पर पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन वह नाले की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। अपने आपको घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इससे बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान आदित्य खारी के रूप में हुई। उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक, लूटे गये मोबाइल, एक तंमचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

आराेपी जिला सहारनपुर का रहने वाला है। उस पर अलग-अलग थानों में 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस को कई दिनों से उसकी तलाश थी।

–आईएएनएस

पीकेटी/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More