चुनाव आयोग ने बताया, अब इस दिन आएंगे अरुणाचल-सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनावों की भी घोषणा की गई है। आयोग ने ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी लोकसभा चुनाव के नतीजे के साथ ही घोषित करने की घोषणा की थी। लेकिन अब आयोग की ओर से सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मतगणना की तारीख में बदलाव किया गया है।

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लोकसभा के पहले चरण के चुनाव के साथ ही 19 अप्रैल को यहां विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। इन दोनों राज्यों में मतगणना 4 जून के बजाए अब 2 जून को होगी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि दोनों राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल 2 जून को समाप्त हो रहा है। ऐसे में किसी भी हालत में 2 जून तक मतगणना का काम पूरा हो जाना चाहिए।

चुनाव आयोग की तरफ से इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। जबकि पहले चुनाव आयोग की तरफ से इन राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना की तारीख 4 जून तय की गई थी। अब चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि यहां मतगणना 2 जून को होगी।

–आईएएनएस

जीकेटी/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More