अमरोहा में नहर में नहाने गया युवक डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे

अमरोहा, 21 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में अमरोहा के नौगांवा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रामगंगा पोषक नहर में नहाने गए साहिल नाम का एक युवक पानी में डूब गया। गोताखोरों ने साहिल को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

गोताखोरों के मुताबिक, नहर का पानी काफी गहरा था, जिसके वजह से युवक संतुलन नहीं बना सका और वो तेजी से पानी के अंदर डूबने लगा।

साहिल को डूबता देखकर गोताखोर उसकी ओर मदद के लिए भागे। उन्होंने साहिल को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की, लेकिन उसे डूबने से नहीं बचाया जा सका।

गोताखोरों ने नहर में युवक के डूबने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से साहिल की तलाश में जुटी हुई है।

उधर, इस घटना की सूचना पीड़ित के परिजन को भी दे दी गई है। साहिल के नहर में डूबने की सूचना मिलते ही उसके परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वाले साहिल को नहर से सुरक्षित खोज कर निकालने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे हैं।

–आईएएनएस

एसएम/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More