अटल सेतु पर आत्महत्या कर रही थी महिला, पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच बचाई जान

मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला को पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से बचा लिया। महिला ने अटल सेतु से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम 7 बजे मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाले अटल सेतु पर एक महिला पहुंची थी। इस दौरान महिला अटल सेतु पर चढ़ गई और फ्लाईओवर से समंदर में कूदने की कोशिश करने लगी।

हालांकि, मौके पर मौजूद एक शख्स ने महिला को पकड़ लिया। इस बीच अटल सेतु पर पेट्रोलिंग पर निकली गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़ लिया। और उसे ऊपर की ओर खींच लिया। महिला की उम्र 56 साल के आसपास बताई जा रही है। वह मुलुंड की रहने वाली है और मानसिक तनाव से पीड़ित है। जानकारी के अनुसार, मानसिव तनाव के कारण ही वह आत्महत्या के इरादे से अटल सेतु पर आई थी।

महिला जब सेतु से कूदने जा रही थी तभी स्थानीय ट्रैफिक पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे बचा लिया। बता दें कि जिन पुलिसकर्मियों ने महिला को बचाया है। उनके नाम ललित शिरसाट, किरण मात्रे, यश सोनवणे और मयूर पाटिल हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More