साप्ताहिक राशिफल (03 जून से 09 जून 2024)

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, अपना पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति। इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है। आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष राशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को व्यापार से सम्बन्धित अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार वृद्धि हेतु किये जा रहे प्रयासों में सफलता मिल सकती है। साझेदारों के साथ मिलकर कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह किसी मनोकामना की पूर्ति संभव है। खेल-कूद से जुड़े छात्रों के लिए सप्ताह अच्छे फल देने वाला रहेगा। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। सप्ताह के अंत में सेहत को लेकर कुछ असुविधा हो सकती है तथा आलस्य भी महसूस करेंगे।

वृषभ राशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र तथा दैनिक जीवन में कुछ कठिनाइयों का अनुभव होगा। कार्यों को लेकर अनिर्णय की स्थिति बनी रह सकती है। सेहत के लिहाज से यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अपने इर्द-गिर्द लोगों से थोड़ा संभलकर रहें, कोई आपके सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। अविवाहितों को विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। रोजगार के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहें।

मिथुन राशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को अच्छे लाभ मिलने की संभावना बन रही है। आपको आय के अन्य स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी तथा व्यापार में स्थितियां सामान्य तथा सुचारू रहेंगी। आप मनोरंजक यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं। तीर्थस्थल पर आपका धन खर्च हो सकता है। सप्ताह के अंतिम भाग में घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध तथा चिड़चिड़ापन में वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा वर्ग के जातकों को कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग की कृपा आप पर बनी रहेगी। नौकरी में पद लाभ की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। छात्रों द्वारा दी गयी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। माता तथा संतान सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख अच्छा बना रहेगा। सप्ताह के अंत में सेहत बिगड़ सकती है। यात्राओं के योग रहेंगे तथा खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

सिंह राशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार मानसिक प्रसन्नता दे सकता है। आपका नए लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है जो आपको व्यावसायिक लाभ दिलाने में मददगार साबित होगा। आपको भाई-बहनों से अधिक स्नेह प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है तथा नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। छात्रों को इस सप्ताह ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। अचानक धन का लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को सेहत सम्बन्धी दिक्क़तें परेशान कर सकती हैं। आप अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी को महसूस कर सकते हैं। पिता के साथ सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को इस सप्ताह अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्च वर्ग के लोगों के साथ सामंजस्य बनाये रखें। सप्ताह के मध्य में आप कुछ राहत महसूस करेंगे। भूमि, भवन, वाहन खरीदने की योजना में दिक्क़तें आ सकती हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। छात्रों के लिए सप्ताह कुछ अच्छे परिणाम दे सकता है।

तुला राशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों की कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी। आपका दिमाग कार्यों को तेजी से समझने तथा करने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखा जा सकता है। लेखन तथा साहित्य के कार्यों से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी तथा संतान के ऊपर आपका व्यय हो सकता है।

वृश्चिक राशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं बनी रह सकती हैं। आप धन संबंधी विषयों को लेकर चिंतनशील बने रहेंगे। आपके द्वारा किये जा रहे कार्यों से होने वाले लाभों को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। आपका मित्रों के साथ बाहर खाना-पीना तथा घूमना-फिरना हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह धन लाभ वाला रहेगा। कार्यों से सम्बन्धित कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सप्ताह के आखिर में धन का खर्च अधिक हो सकता है। अपने क्रोध तथा वाणी पर संयम रखें अन्यथा बनते कार्य बिगड़ सकते हैं।

धनु राशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को अच्छे लाभों की प्राप्ति हो सकती है। अपनी आय वृद्धि के लिए आप अधिक भागा-दौड़ी करेंगे। जनता तथा सामाजिक लोगों के हित के लिए कुछ अच्छे कार्य कर सकते हैं। सहकर्मियों तथा अधिकारी वर्ग का सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यापारिक वर्ग के जातकों के लिए सप्ताह भाग-दौड़ वाला बना रहेगा। छात्रों को इस सप्ताह शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के आखिर में आपको कुछ तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव या उनकी सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।

मकर राशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को मानसिक तनाव परेशान कर सकते हैं। आपकी सेहत भी गड़बड़ बनी रह सकती है, अतः अपने खान -पान का उचित ध्यान रखें। संतान के मामले में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी कर रहे जातकों के लिए सप्ताह अच्छा बना रहेगा। पिता की तरफ से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के मध्य में कुछ धन लाभ मिल सकता है। छात्रों को अपने प्रयासों का सुखद परिणाम मिलेगा। खर्चा अधिक बना रह सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है। नशीले पदार्थों का सेवन हानि दे सकता है।

कुंभ राशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का सहयोग मिलने से कार्यों को गति मिलेगी तथा सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होंगे। नौकरी तथा व्यवसाय में आपको अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है। शुरुआती दिनों में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। माता तथा संतान का ध्यान रखें, उनकी सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह चुनौतियों भरा रह सकता है। पारिवारिक जीवन में सदस्यों के साथ आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में अगर किसी तरह की परेशानी है तो उसमें राहत मिल सकती है।

मीन राशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को अपनी वाणी-व्यवहार के कारण लाभ प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्यो को लेकर आप अधिक परिश्रम करेंगे तथा सफल भी रहेंगे।सहकर्मियों के साथ मेलजोल बनाये रखें। किसी अपने का अभद्र व्यवहार आपके मन को व्यथित कर सकता है। रोजगार को लेकर की जा रही दौड़-धूप में आपको सफलता मिलेगी। इस सप्ताह अचानक धन का आगमन आपको ख़ुशी प्रदान करेगा। सप्ताह के अंतिम भाग में मानसिक दुविधा बढ़ सकती है।

प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं. 91-6261231618

मेल : कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम

वेबसाइट : एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कलाशांतिज्योतिष डॉट कॉमम

–आईएएनएस

एफजेड/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More