आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने किया मतदान

हरिद्वार, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड में पहले चरण के मतदान के दौरान हरिद्वार में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने चंडीघाट स्थित केंद्र पर मतदान किया।

उन्होंने सभी से मतदान की अपील करते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महायज्ञ है।

उन्होंने बताया कि उनके आश्रम में यज्ञ चल रहा है। यज्ञ करने के बाद उन्होंने सबसे पहले मतदान किया। मां भगवती के निमित्त यज्ञ के साथ मतदान लोकतंत्र और राष्ट्र का महायज्ञ है। प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। आपका वोट आपको अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार देता है।

–आईएएनएस

स्मिता/एकेएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More