उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को करेंगे उत्तराखंड का दौरा

देहरादून, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आईएएस चरण-3 (2023 बैच) के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

उपराष्ट्रपति के मसूरी दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। उपराष्ट्रपति मसूरी स्थित लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में आईएएस चरण-3 (2023 बैच) के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

उनके दौरे को देखते हुए जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर रूट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं। आमजन को भी जाम की समस्या से ना जूझना पड़े, इसके लिए रोड मैप तैयार किया गया है।

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More