पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश ऐतिहासिक फैसलों का बनेगा गवाह : विजय सिन्हा

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर फिर से निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनादेश दिया है। तीसरी बार वह पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश ऐतिहासिक फैसलों का गवाह बनेगा।

उन्होंने कहा कि पूरे देश के अंदर विपक्ष के लोगों ने संविधान और आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाया, इसके बावजूद देश की जनता ने जनादेश प्रधानमंत्री मोदी को दिया। विपक्ष संविधान को अपमानित करने का काम करता है। इनके नेता संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हुए संविधान के विरुद्ध कार्य करते हैं। आज वो संविधान की बात कर रहे हैं? इन लोगों की हालत चोर मचाए शोर वाली बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान इन्होंने एक माहौल बनाने और लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया। उसके बाद भी देश की जनता ने जनादेश प्रधानमंत्री मोदी को दिया। हम बिहार की जनता और देशवासियों का आभार जताते हैं। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश ऐतिहासिक निर्णय का गवाह बनेगा, जिसे देश की जनता महसूस कर रही है।

चुनाव के दौरान सीटों के नुकसान पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि चुनाव के कई पहलू होते हैं। नकारात्मक वातावरण बहुत तेजी से फैलता है, वहीं सकारात्मक वातावरण को पहुंचने में समय लगता है। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।

–आईएएनएस

एकेएस/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More