तेलंगाना के शख्स की ऑस्ट्रेलिया में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

हैदराबाद, 24 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना का एक व्यक्ति की ऑस्ट्रेलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

शुक्रवार को परिवार को मिली सूचना के अनुसार, रंगारेड्डी जिले के शादनगर शहर के मूल निवासी आरती अरविंद यादव (30) का शव सिडनी में समुद्र तट से बरामद किया गया।

भाजपा नेता आरती कृष्ण यादव का इकलौता बेटा अरविंद पांच दिन पहले सिडनी स्थित अपने आवास से लापता था। परिजनों ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को उसका शव समुद्र तट पर मिला।

अरविंद के रिश्तेदारों ने कहा कि स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वह पिछले कुछ सालों से सिडनी में थे और डेढ़ साल पहले उनकी शादी हुई थी।

अरविंद की मां और पत्नी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया गईं थीं। उनकी मां कुछ दिनों के बाद भारत लौट आईं, लेकिन उनकी पत्नी वहीं रुक गईं। मां के जाने के अगले दिन ही अरविंद लापता हो गया। वह अपनी कार धोने के लिए बाहर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

अरविंद अपनी पत्नी के साथ भारत यात्रा की योजना बना रहे थे और उन्होंने अगले सप्ताह के लिए फ्लाइट का टिकट भी बुक कर लिया था।

अरविंद के परिवार के कुछ सदस्य शव लाने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं।

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More