तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु दक्षिण सीट पर जीत दर्ज की

बेंगलुरू, 4 जून (आईएएनएस)। भाजपा राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी को भारी अंतर से हराया है।

सूर्या को 7,50,830 वोट मिले और वे 2,77,083 वोटों के अंतर से विजयी हुए।

कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी को 4,73,747 लाख वोट मिले। बेंगलुरु दक्षिण को भाजपा का सुरक्षित गढ़ माना जाता है। भाजपा 1991 के बाद से यहां से कभी नहीं हारी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अनंत कुमार ने 1996 से 2014 तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। कांग्रेस उम्मीदवार सौम्या रेड्डी परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी की बेटी हैं। उन्हें उम्मीद थी कि वह भाजपा को कड़ी टक्कर देंगी।

कर्नाटक में भाजपा को 17 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस के खाते में 9 सीट गई है। बीजेपी की सहयोगी जेडीएस को यहां दो सीटों से संतोष करना पड़ा है।

कर्नाटक में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More