तेजस्वी यादव ‘जॉब शो’ नहीं, ‘अपहरण शो’ कर सकते हैं : गिरिराज सिंह

पटना : केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ‘जॉब शो’ नहीं ‘जंगल शो’, ‘अपहरण शो’ कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पांच विभाग उनके पास थे, कितने लोगों को नौकरी दी, यह तो बताएं। पटना में पत्रकारों ने गिरिराज सिंह से जब तेजस्वी के ‘जॉब शो’ को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इसे झूठ कहा। उन्होंने कहा कि वह ‘जंगल शो’ कर सकते हैं, ‘अपहरण शो’ कर सकते हैं। इनके पास पांच विभाग थे, उस विभाग में कितने लोगों को जॉब मिली।

तेजस्वी यादव को उन्होंने ‘झूठों का सरदार’ भी बताया। उन्होंने कहा कि जनता उनके साथ नहीं है, गरीब उनके साथ नहीं है। हमारे नेता नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के कारण सभी पिछड़े और गरीबों का वोट मिल रहा है, जिसका पता लालू यादव को भी नहीं है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव के बाद भागेंगे। जब इनके पास वोट ही नहीं है, तो क्या करेंगे। इनको भारत से कोई प्रेम नहीं है।

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना में आयोजित रोड शो पर तंज कसते हुए कहा था कि वे ‘रोड शो’ करें, मैं तो ‘जॉब शो’ करूंगा।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More