केजरीवाल और संजय सिंह पर भड़के स्वाति मालीवाल के पूर्व पति

Swati Maliwal Delhi CM House Case; Sanjay Singh | Arvind Kejriwal PA Bibhav  Kumar | संजय सिंह ने माना- मालीवाल के साथ बदतमीजी हुई: कहा- केजरीवाल एक्शन  लेंगे; पूर्व पति का दावा-

नई दिल्ली : स्वाति मालीवाल मामले से जुड़े सवालों से खुद को बचाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्वाति के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

स्वाति के पूर्व पति जयहिद ने बयान जारी कर कहा, “स्वाति मालीवाल से जुड़े सवालों से बचकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद के दुर्योधन होने का परिचय दिया है। ये लोग विभव के साथ घूम रहे हैं।“

उन्होंने आगे कहा, “स्वाति को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है। ऐसे में आप उसकी मानसिक स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं। क्या संजय सिंह को शर्म नहीं आती? दो दिन पहले उन्होंने कहा था कि हम आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और आज ये लोग उसी के साथ घूम रहे हैं। मैं आपको स्पष्ट कह देना चाहता हूं कि संजय सिंह दो टके का आदमी है। यह विभव कुमार के पैर पकड़ता है।“

स्वाति के पूर्व पति ने कहा, “अगर सभी बहनों के ऐसे भाई हो गए, तो हम बहनों की लाज कभी नहीं बचा पाएंगे। स्वाति के साथ यह सबकुछ साजिश के तहत हुआ है। मैं दिल्ली पुलिस की सभी जांच एजेंसियों से स्पष्ट कह देना चाहता हूं कि स्वाति मालीवाल की स्थिति ठीक नहीं है। यह एक तरह की गुंडागर्दी है कि हम अपराध भी करेंगे, लेकिन हमारा कोई कुछ बिगाड़ भी नहीं पाएगा।“

उन्होंने आगे कहा, “लाखों महिलाओं के लिए काम करने वाली महिला आज खुद अकेली है। उसके साथ कोई खड़ा नहीं है। सबको उसका साथ देना चाहिए। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ नहीं हूं। इसमें राजनीति की कोई बात ही नहीं है। यह महिला सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है।“

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More