सुशील कुमार मोदी का जाना बिहार और देश के लिए अपूरणीय क्षति : नितिन गडकरी

नई दिल्ली : केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा महासिचव विनाेद तावड़े और अभिनेत्री-भाजपा नेत्री कंगना रनौत ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर दुख जताया है।

नितिन गडकरी ने एक्‍स पर अपने शोक संदेश में लिखा, “बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री भाजपा नेता सांसद सुशील कुमार मोदी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। सुशील कुमार जी का जाना बिहार और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। व्यक्तिगत तौर पर विद्यार्थी परिषद के दिनों से सुशील जी के साथ काम किया। विचारधारा के लिए समर्पित नेता के तौर पर सुशील जी हमेशा याद रहेंगे। बिहार में पार्टी और संगठन को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बिहार के विकास के लिए जीवन भर उन्होंने कार्य किया। ईश्‍वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति!”

विनाेद तावड़े ने एक्‍स पर अपने शोक संदेश में लिखा, “बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन से मन बहुत द्रवित है। वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में मेरे वरिष्ठ सहयोगी एवं मार्गदर्शक थे। लंबे वक्त तक उनके साथ जनसेवा के कार्य करने का मौका मिला। उनके इस दुनिया से जाने से बिहार एवं राष्ट्रीय राजनीति में एक बड़ी रिक्तता आई है। बिहार के विकास एवं जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। सुशील जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्‍वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों के साथ हैं।”

कंगना रनौत ने एक्‍स पर अंग्रेजी में अपना शोक प्रकट किया। उन्‍होंने लिखा, “बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन से भाजपा परिवार में अचानक खालीपन आ गया है। उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और बिहार में सुशासन का युग सुनिश्चित करने के लिए याद किया जाएगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ॐ शांति।”

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More