बुद्धदेव भट्टाचार्य राज्य के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में थे : बंगाल भाजपा

कोलकाता, 8 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और वाम मोर्चा के वरिष्ठ नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर प्रदेश भाजपा इकाई ने शोक व्यक्त किया है।
लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह 8:20 बजे उनका निधन हो गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, “इस दुखद समाचार से हम सभी दुखी हैं। मेरी और मेरी पार्टी की ओर से उनके परिवार के प्रति संवेदना। बुद्धदेव भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से एक थे। मैं व्यक्तिगत रूप से उनका बहुत सम्मान करता था, भले ही वे वैचारिक रूप से बिल्कुल अलग थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दुख प्रकट किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य के आकस्मिक निधन से वह स्तब्ध और दुखी हैं। उन्होंने लिखा, “मैं उन्हें पिछले कई दशकों से जानती हूं। पिछले कुछ वर्षों में वह बीमार थे और घर तक ही सीमित थे। इस दौरान मैंने उनसे कई बार मुलाकात की। इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं माकपा के सदस्यों और उनके सभी अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।” उन्होंने बताया कि उनकी अंतिम यात्रा और संस्कार पूरे सम्मान के साथ होगा।

–आईएएनएस

डीकेएम/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More